झाझा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत

Railway Track Accident: घटना गिद्धौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर-गेनाडीह रेलवे फाटक के समीप अप मेन लाइन पर हुई. ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शव कई हिस्सों में कटकर क्षत-विक्षत हो गया, जिसके कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

गिद्धौर (जमुई) से कुमार सौरभ की रिपोर्ट:

Railway Track Accident: क्यूल-झाझा रेलखंड पर गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना गिद्धौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर-गेनाडीह रेलवे फाटक के समीप अप मेन लाइन पर हुई. ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शव कई हिस्सों में कटकर क्षत-विक्षत हो गया, जिसके कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

अहले सुबह हुई घटना, ग्रामीणों ने दी सूचना

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटना गुरुवार सुबह की है. रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत शव पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई. सूचना मिलते ही गिद्धौर रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी.

शव की पहचान अब तक नहीं

घटना की सूचना मिलने पर गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना कैसे हुई और महिला रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा शव

गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है. पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को 72 घंटे तक पुलिस निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान आसपास के थानों और क्षेत्रों में भी सूचना भेजी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >