झाझा. रेलवे की ओर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को रेलवे अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया. स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी की देखरेख में सीएचआइ गिरीश कुमार सिंह ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कई जगह पर पौधरोपण किया. सीएचआइ श्री सिंह ने बताया कि स्वच्छता कार्यक्रम 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा. इसके तहत आज पौधरोपण किया गया है. उन्होंने बताया कि रेलवे के कई विभागों के परिसर में पौधरोपण किया गया है. उन्होंने कहा कि पेड़ -पौधे के बड़ा होने से हमारा पर्यावरण भी संतुलित रहती है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
