जन समस्या को लेकर रैली 18 सितंबर को

प्रखंड क्षेत्र की जन समस्या को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 18 सितंबर को एक रैली निकाली जायेगी.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र की जन समस्या को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 18 सितंबर को एक रैली निकाली जायेगी. जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक बिनोद यादव उर्फ पुलट कपार ने बताया कि रैली रेलवे स्टेशन चौक के आंबेडकर विचार मंच कार्यालय से निकलेगी और पूरे बाजार में भ्रमण कर प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचकर सभा में तब्दील हो जायेगी. सभा के उपरांत बीडीओ, सीओ को ज्ञापन सौंपा जायेगा. उन्होंने बताया कि रेली के माध्यम से भूमिहीनों को वासगीत पर्चा शीघ्र दिलाने, सर्वे के नाम पर लूट खसोट बंद कराने ,आवास योजना से वंचित लोगों को आवास दिलाने, पंचायत की सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र को चालू कराने की मांग की जायेगी. उन्होंने लोगों से रैली में भाग लेने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >