एसपी विश्वजीत दयाल ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Public Hearing : पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं. एसपी ने निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट

Public Hearing : जमुई समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, आपराधिक मामलों, पुलिस कार्रवाई सहित अन्य मुद्दों से जुड़े आवेदन सौंपे.

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

किसी भी शिकायत की नहीं होगी अनदेखी

एसपी विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी. सभी मामलों का विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए.

पुलिस पर विश्वास बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से पुलिस पर विश्वास बनाए रखने और किसी भी आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जमुई पुलिस आम नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

पुलिस-जन विश्वास मजबूत करने की पहल

Public Hearing : जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे. सभी शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. “सबका सम्मान–जीवन आसान” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करना रहा.

ALSO READ: पढ़ाई को लेकर डांट से नाराज 12 वर्षीय रूपेश घर से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >