चौरा हॉल्ट पर ट्रेन ठहराव को लेकर दिया धरना

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले कार्यकारी अध्यक्ष कुमार चंद्रदेव की अध्यक्षता में रविवार को गिद्धौर के चौरा रेलवे स्टेशन ब्लॉक हॉल्ट पर क्षेत्र भर के रेल यात्रियों ने एक दिवसीय धरना देकर ट्रेन ठहराव की मांग की.

गिद्धौर. राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले कार्यकारी अध्यक्ष कुमार चंद्रदेव की अध्यक्षता में रविवार को गिद्धौर के चौरा रेलवे स्टेशन ब्लॉक हॉल्ट पर क्षेत्र भर के रेल यात्रियों ने एक दिवसीय धरना देकर ट्रेन ठहराव की मांग की. इस अवसर पर धरना में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रचूड़ सिंह सहित रेल यात्री एवं ग्रामीणों ने भाग लिया. धरना पर मौजूद रेल यात्री एवं ग्रामीणों ने मौके पर कहा कि पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एवं मोकामा हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव चौरा ब्लॉक हॉल्ट पर पूर्ववत किया जाय, ताकि इस इलाके के हजारों रेल यात्रियों को बड़ी संख्या में रेल आवागमन को ले सुलभ यातायात की सुविधा मिल सके. उन्होंने आगे कहा कि जब तक दोनों ट्रेन का ठहराव नहीं होगा तो धरना जारी रहेगा. इस मौके पर कुमार चंद्रदेव, वासुदेव मंडल, श्रवण कुमार ठाकुर, रोहित कुमार, संदीप कुमार, नीतीश कुमार, पीयूष कुमार, दिलीप प्रसाद साह, मकेश्वर यादव, रविन्द्र कुमार दुबे, अरविंद कुमार मंडल, ललन यादव, वासुदेव मंडल, रामलखन दास, मनोज ठाकुर सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने स्टेशन पर पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एवं मोकामा हावड़ा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग दोहरायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >