जमुई. जनता महादलित संघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पद पर जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के गुगुलडीह निवासी प्रियंका भारती को मनोनीत किया गया है. संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मंजुला कुमारी ने बीते रविवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रियंका भारती की कार्यक्षमता और कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि वे महिलाओं को संगठित कर संघ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. नियुक्ति के बाद प्रियंका भारती ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी. इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हुलेश मांझी, राष्ट्रीय संरक्षक श्याम रजक, जिलाध्यक्ष विकास गौरव सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी ने प्रियंका भारती को शुभकामना दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
