सिकंदरा में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक, नई कमेटी का गठन

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल सिकंदरा में शनिवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी.

सिकंदरा. रामकृष्ण पब्लिक स्कूल सिकंदरा में शनिवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में संगठन के पुनर्गठन पर चर्चा करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया. इसमें कंचन कुमार को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. इसके साथ ही कृष्ण कुमार चंद्रवंशी को सचिव, विजय कुमार को कोषाध्यक्ष व बब्लू कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती व बच्चों के सर्वांगीण कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा बच्चों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. बैठक में वरीय सदस्य मनोहर सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अलिश कुमार, विजय पासवान सहित कई अन्य शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >