जमुई से लापता शिवम का मिला सुराग, अयोध्या में सुरक्षित होने की सूचना से परिवार में खुशी

Prabhat Khabar Impact: प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद मिली बड़ी सफलता, आठवीं का छात्र अयोध्या में सुरक्षित मिला

Prabhat Khabar Impact: जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट. जमुई जिले के लोहरा गांव से लापता हुए आठवीं कक्षा के छात्र शिवम कुमार का आखिरकार सुराग मिल गया है. कई दिनों की चिंता और बेचैनी के बाद परिवार को राहत मिली है. प्रभात खबर में छात्र के गुम होने की खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या से संपर्क स्थापित हुआ और जानकारी मिली कि शिवम वहां सुरक्षित है. सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी और परिजन उसे वापस लाने के लिए अयोध्या रवाना हो गए.

18 मई से लापता था शिवम

जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी शिवम कुमार 18 मई को घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था.

घटना के बाद परिजनों ने टाउन थाना में आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगायी थी. बेटे के गायब होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ था.

खबर प्रकाशित होते ही अयोध्या से आया फोन

शिवम के लापता होने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. खबर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी सुबोध कुमार मिश्रा ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया.

उन्होंने बताया कि शिवम कुमार अयोध्या में सुरक्षित है. यह सूचना मिलते ही परिवार की चिंता खुशी में बदल गयी. शिवम की मां सुगंनी देवी समेत अन्य परिजनों ने राहत की सांस ली.

परिजनों ने प्रभात खबर का जताया आभार

शिवम के परिजनों ने कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद ही उन्हें अपने बेटे का सुराग मिल सका. उन्होंने प्रभात खबर अखबार और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सराहना करते हुए आभार जताया.

गांव में जैसे ही शिवम के सुरक्षित मिलने की सूचना पहुंची, लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आयी. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जतायी कि जल्द ही शिवम सकुशल अपने घर वापस लौट आएगा.

गांव में खुशी का माहौल

कई दिनों से तनाव और चिंता में डूबे परिवार और ग्रामीणों के लिए यह खबर राहत लेकर आयी है. अब सभी की निगाहें शिवम के सुरक्षित घर लौटने पर टिकी हैं.

Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >