पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती घायल

डायल 112 की पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल

चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सिमरिया गांव के समीप हादसा

चंद्रमंडीह. चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शनिवार को पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, सिमुलतला थाना क्षेत्र के नारगी गांव निवासी कमल सिंह अपनी पत्नी कमली देवी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिरिडीह जिले के कोदंबरी गांव जा रहे थे. जैसे ही वे सिमरिया गांव के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गये. वहीं घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. इधर सड़क पर तड़प रहे घायलों को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं अपने ही वाहन से दोनों घायलों को चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया. रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार चल रहा है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि घायलों की पहचान कर मामले की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. पुलिस पिकअप वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >