झाझा. झाझा रेलवे स्टेशन पर उचक्कों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है. ट्रेन पर चढ़ाने के दौरान एक यात्री का मोबाइल उचक्कों ने उड़ा लिया. पीड़ित ने रेल थाना में लिखित आवेदन दिया है. हथिया गांव निवासी सौरभ कुमार झाझा-गया मेमू सवारी गाड़ी में एक यात्री को बैठाकर नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया. पीड़ित ने रेल थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. इधर, रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. स्टेशन पर बढ़ती इस तरह की घटनाओं से यात्रियों में असुरक्षा का माहौल है. यात्रियों से सतर्क
झाझा स्टेशन पर उच्चका ने एक यात्री का मोबाइल उड़ाया
झाझा स्टेशन पर उच्चका ने एक यात्री का मोबाइल उड़ाया
