अलीगंज. सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर, अलीगंज, सोनखार सहित दर्जनों गांवों में कांग्रेस नेता सह एलडीएम राजकुमार पासवान के नेतृत्व में जन अधिकार, घर-घर दवाई, पढ़ाई और कमाई को लेकर जनसंपर्क व जागरूकता अभियान चलाया गया. राजकुमार पासवान ने बताया कि राहुल गांधी का सपना है कि समाज के अंतिम पायदान तक लोगों को उनका हक और अधिकार मिले. हर परिवार को सामाजिक न्याय के तहत सालाना 28 लाख रुपये तक का लाभ देने की योजना है. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर मनोज राम, गणेश पासवान, दिनेश पाण्डेय, मंटू सिंह, श्री कुमार, आनंदी प्रसाद सिंह, अर्जुन सिंह, गोरेलाल यादव, परशुराम, विकास ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
