हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को किया जागरूक

प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ अभिषेक भारती के तिरंगा यात्रा निकाला गया.

अलीगंज. प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ अभिषेक भारती के तिरंगा यात्रा निकाला गया. इस दौरान यात्रा में सभी कर्मी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए. तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से निकल कर विभिन्न चौक चौराहो होते हुये पुन: प्रखंड परिसर में आकर समाप्त हुआ इस दौरान लोगो द्वारा देश भक्ती नारा लगाया गया जिससे पुरा इलाका देश भक्ती के रंग में रंग गया. मौके परबीडीओ अभिषेक भारती ने कहा की यह यात्रा हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है. इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना है.उन्होंने कहा की यह हमारे देश का महापर्व है इसमें हमलोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए हर घर मे तिरंगा लहराना चाहिए, हर प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र मे लोगो को जागरूक करने का काम करे, मौके पर अंचल निरीक्ष प्रमोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि वाई पी सुमन, रमाशीष कुशवाहा, चंदन पासवान, मनोज कुशवाहा, प्रवीण कुमार, गोलू कुमार सहित सभी प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >