झाझा. मुसलमान भाइयों का पवित्र महीना रमजान के पहले जुम्मा के दिन सभी मस्जिदों में नमाज अता की गई. इस दौरान जहां मस्जिद परिसर को साफ-सफाई किया गया. वहीं समय पर लोग मस्जिद में पहुंचकर नमाज अता किया. जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल थे. मुसलमान भाइयों ने बताया कि रमजान के पहले जुम्मे का विशेष महत्व होता है. जिसे सब्र, रहमत और मगफिरत का प्रतीक माना जाता है. अल्लाह की इबादत में हमलोग नमाज अदा करते हैं. इसके अलावा रमजान के लिए अमन चैन एवं खुशहाली की मांग करते हैं. उन्होंने बताया कि इस माह में जितने भी जुम्मे का दिन आएगा, उस दिन सभी लोग नियत समय पर नमाज अता करेंगे व अल्लाह से दुआ मांगेंगे. बताया कि यह महीना बहुत ही पवित्र होता है और लोगों के लिए खुशहाली लाती है.
रमजान के पहले जुम्मे पर लोगों ने पढ़ी नमाज

रमजान के पहले जुम्मे पर लोगों ने पढ़ी नमाज
Copied link
मुसलमान भाइयों का पवित्र महीना रमजान के पहले जुम्मा के दिन सभी मस्जिदों में नमाज अता की गई.