स्वास्थ्य शिविर में लोगाें ने करायी स्वास्थ्य जांच

प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सहकारिता विभाग सचिव के आदेशानुसार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

झाझा. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सहकारिता विभाग सचिव के आदेशानुसार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में आम जनता और कर्मियों को बुनियादी स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. शिविर को सफल बनाने के लिए डॉ शशिरंजन कुमार, सीएचओ अशोक धायल, अमरजीत सिंह और एएनएम रीता कुमारी की एक विशेष चिकित्सा टीम गठित की गयी थी. उक्त शिविर में रक्तचाप, शुगर, सामान्य जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं. जानकारी देते हुये बीडीओ सुनील कुमार चांद ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने उपस्थित व आमलोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील भी किया. मौके पर दर्जनो लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >