पीसीई ने किया झाझा स्टेशन व ट्रैक निरीक्षण, मानसून से पहले सुरक्षा दुरुस्त करने का दिया निर्देश

भारतीय रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता (पीसीई) शैलेश वर्मा ने बुधवार को झाझा रेलवे स्टेशन सहित आसपास के रेल ट्रैक का निरीक्षण किया

झाझा. भारतीय रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता (पीसीई) शैलेश वर्मा ने बुधवार को झाझा रेलवे स्टेशन सहित आसपास के रेल ट्रैक का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दानापुर मंडल के अंतिम छोर और आसनसोल मंडल के शुरुआती हिस्से तक ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान पीसीई ने अधीनस्थ अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. उन्होंने ट्रैक की मरम्मत, क्षतिग्रस्त पटरी के त्वरित बदलाव और एलएचएस (लेवल क्रॉसिंग सबवे) से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया. साथ ही आइओडब्ल्यू संजय चौधरी को मानसून से पहले ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. पीसीई ने झाझा के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में चल रहे रेलवे ट्रैक व अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और विकास से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में मानसून पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से समीक्षा की गई और अधिकारियों को नियमित रूप से ट्रैक निरीक्षण जारी रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर झाझा, किऊल और दानापुर मंडल के कई रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >