पड़ोसियों ने बच्ची पर ईंट से किया हमला, घायल

जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पानी भरने के दौरान हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक बच्ची पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया

जमुई. जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पानी भरने के दौरान हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक बच्ची पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल बच्ची की पहचान मुकेश यादव की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री घर के पास पानी भर रही थी, तभी पानी का छींटा पड़ोस में रहने वाली खुशबू देवी पर पड़ गया. इसी बात को लेकर खुशबू देवी गाली-गलौज करने लगी जब निशा ने इसका विरोध किया, तो खुशबू देवी ने अपने पति कौशल यादव को बुला लिया. आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ मारपीट की और ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. परिजनों ने बताया कि बच्ची के इलाज के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >