जूट या कपड़े का थैला का ही करें उपयोग

रेलवे विभाग द्वारा बीते 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.

झाझा . रेलवे विभाग द्वारा बीते 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसी के तहत सोमवार को सीएचआइ गिरीश सिंह की अगुवाई में स्टेशन के अप व डाउन प्लेटफार्म पर रेलवे यात्रियों को जागरूक किया. उन्होंने पेड़ के पत्ता से पत्तल, बांस से टोकरी, झाड़ू बनाने को घरेलू कार्यों में उपयोग करने के लिए रेलवे यात्रियों को जागरूक किया. इसके अलावा बाजार से सामान लाने और ले जाने के लिए जुट या कपड़े का थैला उपयोग में लाने को लेकर जागरूक किया. सीएचआई श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण को मजबूत करने के लिए हम सबों को प्रकृति द्वारा दी गई संपदाओं पर विशेष ध्यान देनी है. इससे न सिर्फ हमलोगों का पर्यावरण संतुलित बना रहेगा, बल्कि हमलोगों को साफ-सफाई भी करने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भोज में थर्माकोल के पत्तल के उपयोग करते हैं. यह सरासर गलत है. उन्होंने दैनिक जीवन में पेड़- पौधे व अन्य ऐसी चीजों का इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक किया. जिससे न सिर्फ हमारा पर्यावरण संतुलित रहे. बल्कि आमलोगों को भी इसी तरह की कोई समस्या ना हो. मौके पर रेलवे परिसर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के बीच जुट व कपड़े से बना थैला का वितरण किया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >