तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, ससुराल आया था निमंत्रण पर

मलयपुर थाना क्षेत्र के बिचला कटौना मंडल टोला में रविवार शाम तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अयोध्या मांझी (34 वर्ष), पिता मोहन मांझी, निवासी बटा रामपुर, थाना चानन, जिला लखीसराय के रूप में हुई है.

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के बिचला कटौना मंडल टोला में रविवार शाम तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अयोध्या मांझी (34 वर्ष), पिता मोहन मांझी, निवासी बटा रामपुर, थाना चानन, जिला लखीसराय के रूप में हुई है. वह अपने ससुराल निमंत्रण में आया हुआ था. घटना के बाद मृतक के ससुराल व मायके दोनों ओर कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार, अयोध्या मांझी को चार बेटी और एक बेटा है. सभी बच्चे नाबालिग हैं. वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का ससुर मोहन मांझी तालाब के किनारे ही अपने परिवार के साथ रहता है. पैर फिसल जाने से अयोध्या तालाब में गिर पड़ा और गहरे पानी में जाने से मौत हो गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह तालाब में डूबने से मौत का मामला प्रतीत होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >