टेंपो पलटने से एक की मौत, पांच घायल

जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 पर मटिया ठाकुर टोला के समीप सोमवार को टेंपो पलटने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये.

लक्ष्मीपुर . जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 पर मटिया ठाकुर टोला के समीप सोमवार को टेंपो पलटने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. मृतक के आधार कार्ड के अनुसार, उसका नाम महेंद्र यादव पिता भरत यादव बोकारो, झारखंड है. लेकिन घायल यात्रियों ने बताया कि महेंद्र मूल रूप से बांका जिला का रहने वाला था. वह ट्रेन से उतरकर टेंपो से अपने पैतृक गांव जा रहा था. चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >