इंटर परीक्षा के चौथे दिन 21,312 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

जिले में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 279 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, जबकि 21,312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.

जमुई . जिले में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 279 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, जबकि 21,312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. प्रथम पाली में 11,424 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 9,888 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने बताया कि जिले में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो रही है. उन्होंने बताया कि लगातार चौथे दिन जिले से किसी भी परीक्षार्थी के कदाचार के आरोप में निष्कासित होने की सूचना नहीं है. शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे प्रथम पाली की परीक्षा प्रारंभ हुई. दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र से उनके चेहरे का मिलान किया गया. इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई. परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई, जबकि छात्राओं की गहन जांच परीक्षा केंद्र के भीतर बनाए गए अस्थायी कक्ष में की गयी. परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी परीक्षार्थी को चिट-पर्ची अथवा किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी. वहीं वीक्षकों को भी मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखने के निर्देश दिये गये थे. कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा वरीय पदाधिकारियों द्वारा कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >