भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से पार्टी कार्यालय में सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

जमुई . भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से पार्टी कार्यालय में सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान ने किया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि 14 अगस्त को देश विभाजन विभीषिका के रूप में याद करेगा, ताकि 1947 के विभाजन के बाद भारतीयों के कष्टों और बलिदानों को देशवासी याद रख सकें. उन्होंने कहा कि उस समय की नफरत और हिंसा की वजह से लाखों भाई-बहनों को विस्थापित होना पड़ा और अनेक ने अपनी जान गंवाई. यह दंश कभी भुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, विनय कुमार पांडे, कार्तिक वर्मा, अयोध्या राम चंद्रवंशी, ब्रजेश सिंह राजपूत, अजय पासवान, राजेश मंडल, लखन यादव, शंभु पांडेय, शंभू मिश्रा और शंभुनाथ सिंह ने भी अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >