सदर अस्पताल में अब ड्रेस में दिखेंगे डॉक्टर

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर सिविल सर्जन द्वारा सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है.

जमुई . सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर सिविल सर्जन द्वारा सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान सभी चिकित्सकों को अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड का पालन करना होगा. अब बिना एप्रन और निर्धारित ड्रेस के ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. साथ इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर का नाम डिस्प्ले बोर्ड पर लगाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि अक्सर मरीजों और उनके परिजनों को यह शिकायत रहती थी कि इमरजेंसी के समय उन्हें पता नहीं चलता कि कौन से डॉक्टर ड्यूटी पर हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए निर्देश दिया गया है. इससे मरीजों को सही समय पर सही डॉक्टर से संपर्क करने में आसानी होगी. साथ ही अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आयेगी. बताया जाता है कि ड्रेस कोड न होने से भीड़ में चिकित्सकों की पहचान करना मुश्किल होता है. साथ ही, अनुशासित माहौल बनाने के लिए यह कदम जरूरी था.

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले और उन्हें अस्पताल में भटकना न पड़े, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है. ड्यूटी में लापरवाही और निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डॉ अशोक कुमार सिंह, सिविल सर्जन, जमुईB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >