चकाई में बनाये गये हैं नौ मतदान केंद्र

प्रखंड में आगामी छह फरवरी को होने वाले पांच पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नौ मतदान केंद्र बनाए गये हैं.

चकाई. प्रखंड में आगामी छह फरवरी को होने वाले पांच पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नौ मतदान केंद्र बनाए गये हैं. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि मतदान को लेकर कल्याणपुर पंचायत के मध्य विद्यालय बसंतपुर में दो मतदान केंद्र, चौपला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोफ़ला में दो मतदान केंद्र,बरमोरिया पंचायत के नवीन प्राथमिक विद्यालय गुरुडवाद में एक मतदान केंद्र, बोगी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोगी में दो मतदान केंद्र, रामचंद्रडीह पंचायत के मध्य विद्यालय रामचंद्रडीह में दो मतदान केंद्र बनाये गये है. उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होकर 4:30 बजे तक चलेगा तथा उसी दिन शाम में मतगणना करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >