सेमेस्टर 4 की परीक्षा में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर की ओर से आयोजित यूजी सीबीएससी सेमेस्टर फोर 2023-27 के परीक्षा में मंगलवार को पीपी वाई कॉलेज चकाई में दोनों पालियों में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

चकाई . मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर की ओर से आयोजित यूजी सीबीएससी सेमेस्टर फोर 2023-27 के परीक्षा में मंगलवार को पीपी वाई कॉलेज चकाई में दोनों पालियों में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में जहां 183 में से 178 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि पांच अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 490 परीक्षार्थियों में से 486 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 4 अनुपस्थित रहे. ये जानकारी पीपी वाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, रामनारायण यादव, शरदेंदु शेखर, विजय कुमार, करमचंद्र किस्कू, अमरनाथ रजक, रतन कुमार यादव, राधिका कुमारी, लाडली राज, भरत भूषण, शिव शक्ति, रोहित कुमार यादव, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका मरंडी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेशचंद्र हैंब्रम, रघुवंश राय, मुकेश कुमार, राजकुमार यादव, श्याम नंदन प्रसाद यादव, बिंदेश्वरी यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >