पीपीवाई कॉलेज में सेमेस्टर-चार परीक्षा के तीसरे दिन नौअनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय के यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर-4 (2023-27) की परीक्षा के तीसरे दिन पीपीवाई कॉलेज चकाई में कुल 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

चकाई.

मुंगेर विश्वविद्यालय के यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर-4 (2023-27) की परीक्षा के तीसरे दिन पीपीवाई कॉलेज चकाई में कुल 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 174 में से 169 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 433 में से 429 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 4 अनुपस्थित रहे. यह जानकारी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित समेत रामनारायण यादव, शरदेंदु शेखर, विजय कुमार, करमचंद्र किस्कू, अमरनाथ रजक सहित कई शिक्षकों व कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >