कुकुरझप डैम को मिला ‘मेरा प्रखंड मेरा गौरव’ में स्थान, विकास की खुलेंगी नयी राहें

बरहट प्रखंड स्थित कुकुरझप डैम अब विकास की नयी कहानी लिखने को तैयार है. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेरा प्रखंड, मेरा गौरव अभियान के तहत इस डैम को चयनित स्थल के रूप में शामिल किया गया है.

बरहट. बरहट प्रखंड स्थित कुकुरझप डैम अब विकास की नयी कहानी लिखने को तैयार है. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेरा प्रखंड, मेरा गौरव अभियान के तहत इस डैम को चयनित स्थल के रूप में शामिल किया गया है. इसके साथ ही अब इस क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास के व्यापक द्वार खुलने की उम्मीद जगी है.

सम्मान समारोह में बीडीओ एसके पांडेय हुए सम्मानित

इस अवसर पर आयोजित एक सम्मान समारोह में बीडीओ एसके पांडेय को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास सचिव लोकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. इस सम्मान से क्षेत्रवासियों में गौरव और उत्साह का माहौल है.

अब सौंदर्यीकरण व विकास को मिलेगा बढ़ावा

गौरतलब है कि ‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव’ अभियान का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक प्रखंड में स्थित किसी एक प्राकृतिक, ऐतिहासिक या सांस्कृतिक स्थल को चिह्नित कर विकास और प्रचार-प्रसार के जरिये स्थानीय पहचान को मजबूत करना है. इस योजना के तहत चयनित स्थलों का सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं का निर्माण, आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण और प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाता है.

वर्षों से था जलस्रोत, अब बनेगा पर्यटन केंद्र

कुकुरझप डैम वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख जलस्रोत के रूप में कार्य करता रहा है, लेकिन अब तक इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं किया गया था. इस अभियान में इसके चयन से यह स्पष्ट हो गया है कि यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है.

क्षेत्रवासियों में दिखा उत्साह

कुकुरझप डैम को चयनित किए जाने की खबर के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर है. लोगों का मानना है कि अब यह क्षेत्र राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों की सूची में शामिल होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >