राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को, वाद निस्तारण के लिए 10 बेंच गठित

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) अध्यक्ष संदीप सिंह के आदेश पर आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गई है

जमुई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) अध्यक्ष संदीप सिंह के आदेश पर आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गई है. वादों के निस्तारण के लिए कुल 10 बेंच गठित किए गए हैं. डालसा ने बताया कि प्रत्येक बेंच में न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता और सहयोगी लिपिक मौजूद रहेंगे. बेंचों में पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, बैंक ऋण, बिजली विभाग, खनन विभाग, वन विभाग, श्रम एवं माप-तौल विभाग सहित विभिन्न मामलों का निष्पादन किया जाएगा. इस अवसर पर डालसा सचिव राकेश रंजन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित मामलों का समाधान कराएं और इसे सफल बनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >