हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

सेवा पखवारा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला इकाई की ओर से रविवार को ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया गया.

जमुई . सेवा पखवारा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला इकाई की ओर से रविवार को ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पत्नेश्वर धाम के समीप विधायक श्रेयसी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो दुर्गा प्रसाद केसरी, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी गौतम सिंह, जिला प्रभारी मनीष राय और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक राज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इसमें जिले के हजारों युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा नशामुक्त समाज और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह और जिला उपाध्यक्ष कार्तिक वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे. इस दौरान विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि युवाओं का जोश देख मन अभिभूत है. यह रन केवल दौड़ नहीं, बल्कि नशा मुक्त समाज और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ा कदम है. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो दुर्गा प्रसाद केसरी और विधायक श्रेयसी सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक राज सहित पूरी टीम को बधाई दी. प्रतियोगिता में चकाई की जानकी कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं. उन्हें 11 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. बोधवन तालाब क्षेत्र के सुरेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे जिन्हें 7100 रुपये और ट्रॉफी दी गई, जबकि गुगुलडीह निवासी सुजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे और उन्हें 5100 रुपये नगद सहित ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. चौथे से दसवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 1100 रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र तथा 11वें से 20वें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 500 रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र दिए गए. पूरे आयोजन की जिम्मेदारी भाजयुमो जिला इकाई पर थी, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिषेक राज ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >