स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए चौथी मेधा सूची जारी, 28 जुलाई तक पूरा करें नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक (सीबीसीएस) सत्र 2026-30 के लिए चौथी मेधा सूची जारी कर दी है। चयनित छात्र-छात्राओं को 28 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन शुल्क भुगतान के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Munger University Admission 2026: मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक (सीबीसीएस) सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-01 में नामांकन के लिए चौथी मेधा सूची जारी कर दी है. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, इस्लामनगर-अलीगंज के प्राचार्य डॉ गौरी शंकर पासवान ने चयनित छात्र-छात्राओं से 24 से 28 जुलाई 2026 के बीच हर हाल में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

समर्थ पोर्टल पर करें मेधा सूची की जांच

आरडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ गौरी शंकर पासवान ने बताया कि छात्र-छात्राएं मुंगेर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी मेधा सूची और आवंटित महाविद्यालय की जानकारी अवश्य जांच लें. इसके बाद आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराएं.

ऑनलाइन शुल्क भुगतान अनिवार्य

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मेधा सूची में नाम आने या दस्तावेजों का सत्यापन कराने मात्र से नामांकन पूर्ण नहीं माना जाएगा. निर्धारित नामांकन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर रसीद प्राप्त करना अनिवार्य है. जिन छात्र-छात्राओं के खाते में नामांकन शुल्क शून्य (जीरो) प्रदर्शित हो रहा है, उन्हें भी समर्थ पोर्टल से जीरो पेमेंट रिसिप्ट डाउनलोड करनी होगी. यही रसीद नामांकन पूर्ण होने का प्रमाण होगी.

समय सीमा का रखें विशेष ध्यान

प्राचार्य ने अभिभावकों से भी बच्चों के नामांकन पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित तिथि के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय पर नामांकन नहीं होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित छात्र की होगी, महाविद्यालय इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

इन विषयों में हुआ अब तक नामांकन

Munger University Admission 2026: महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब तक हिंदी विषय में 18, इतिहास में 18 तथा राजनीति विज्ञान में पांच छात्रों का नामांकन हो चुका है. वहीं अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषय में अभी तक कोई नामांकन नहीं हुआ है. चौथी मेधा सूची जारी होने के बाद इन विषयों में भी नामांकन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >