डीएम के जनता दरबार में 62 से ज्यादा फरियादियों ने लगायी गुहार

डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया. मौके पर सुदूर क्षेत्र एवं दूर दराज क्षेत्र से आए 62 से ज्यादा फरियादियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को रखा.

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया. मौके पर सुदूर क्षेत्र एवं दूर दराज क्षेत्र से आए 62 से ज्यादा फरियादियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. डीएम ने आम जनों की समस्याओं को गौर से सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया. उल्लेखनीय है कि डीएम अपने कार्यालय कक्ष में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर जिलेवासियों की समस्याओं को सुनते हैं. जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, खतियान, दखल कब्ज़ा,जमीन की नापी, पेय नल जल, भरण पोषण,राशन कार्ड, जमाबंदी, सेवान्त लाभ, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, स्ट्रीट लाइट लगवाने, शिक्षा आदि से संबंधित मामले छाये रहे. इसके अलावा इंदिरा आवास योजना का लाभ, पक्की नली गली, संबंधित मामले भी आये. उन्होंने हर मामलों को गौर से सुना और संबंधित पदाधिकारी को विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता सुभाष चंद्र मंडल, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >