ढोल-बाजे के साथ बंदर की निकाली शवयात्रा

जमुई के खैरा में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूरे रीति-रिवाज और ढोल-बाजे के साथ उसकी शवयात्रा निकाली। अंतिम संस्कार के बाद मृत्यु भोज भी होगा।

प्रतिनिधि, खैरा. किसी इंसान की मौत के बाद शवयात्रा निकालना और पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करना सामान्य बात है. लेकिन जमुई जिले के खैरा प्रखंड में गुरुवार को एक बंदर की शवयात्रा ढोल-बाजे के साथ निकाली गई. जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह खैरा प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा गांव में एक बंदर पेड़ से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने चंदा कर शवयात्रा निकाली गई. लोगों ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद मृत्यु भोज का भी आयोजन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gulshan kashyap

गुलशन कश्यप प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >