विधायक ने कचहरी चौक पर नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन

जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप नगर परिषद के सौजन्य से निर्माण कराये गये नव निर्मित शौचालय का उद्घाटन मंगलवार को विधायक श्रेयसी सिंह ने किया.

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप नगर परिषद के सौजन्य से निर्माण कराये गये नव निर्मित शौचालय का उद्घाटन मंगलवार को विधायक श्रेयसी सिंह ने किया. इसके उपरांत विधायक ने कल्याणपुर रोड का भी उद्घाटन किया. मौके पर विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि सामूहिक शौचालय से लोगों को अब सहूलियत मिलेगी. जर्जर कल्याणपुर सड़क का निर्माण ससमय पूरा किया गया. इस दौरान नगर परिषद की ईओ प्रियंका गुप्ता, जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार, वार्ड़ संख्या छह बिहारी के वार्ड़ प्रतिनिधि गब्बर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा केसरी, उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, वार्ड़ संख्या 20 वार्ड़ आयुक्त ममता देवी, सकलदेव राम, वार्ड़ आयुक्त बेबी देवी, कुलदीप यादव, वार्ड़ प्रतिनिधि पप्पू साह, वार्ड़ प्रतिनिधि टीपू केसरी, वार्ड़ प्रतिनिधि रोहित पासवान, पूर्व वार्ड़ आयुक्त दिवाकर राम, गरसंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, नगर मंडल महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी, भाजपा नेता शंकर साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंत चौधरी, वार्ड़ प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, रोहित पासवान, अरविंद राम, रंजीत साह, सहायक अभियंता चिरंजीवी, कनीय अभियंता चंद्रभूषण सहित बड़ी संख्या ने लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >