केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व मंत्री संतोष सुमन मांझी आज सिकंदरा में करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को सिकंदरा पहुंचेंगे. वे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के सिकंदरा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

सिकंदरा. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को सिकंदरा पहुंचेंगे. वे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के सिकंदरा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम नगर क्षेत्र के राधिका विवाह भवन में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित होगा. जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रफुल्ल मांझी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी दोपहर 12 बजे लखीसराय रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. जहां वे कुछ देर विश्राम करने के बाद सम्मेलन स्थल की ओर रवाना होंगे. क्षेत्रीय विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने बताया कि जीतन राम मांझी के साथ हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे. यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति से जुड़ा है. सम्मेलन स्थल राधिका विवाह भवन और इसके आसपास के इलाकों को पूरी तरह सजा दिया गया है. कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. नेताओं के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >