मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जदयू प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के द्वारा गरही में बैठक हुई.

खैरा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के द्वारा गरही में बैठक हुई. इस बैठक में स्थानीय दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया और क्षेत्र की समस्याओं को खुलकर रखा. बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद शमीम ने की. मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के गांवों में सर्वांगीण विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले अब गांवों में गरीबी की दर में कमी आई है और विकास की रफ्तार तेज हुई है. संगठन मंत्री संतोष कुमार साहनी ने पूर्ववर्ती राजद शासन की आलोचना करते हुए कहा कि उस दौरान जनता बदहाल थी और राज्य में कुशासन फैला था. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली, तब से शासन व्यवस्था में सुधार हुआ और लोगों को न्याय के साथ विकास का लाभ मिलने लगा. बैठक में स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं. उन्होंने कहा कि गरही डैम के निर्माण के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई थी, लेकिन आज तक उन्हें पूर्ण मुआवजा नहीं मिल सका है. करिया टोला सहित आसपास के गांवों के किसान भूमि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका अब तक समाधान नहीं हो पाया है. स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए. ग्रामीणों ने बताया कि गरही में स्वास्थ्य केंद्र तो है, लेकिन वहां नियमित रूप से डॉक्टर की उपस्थिति नहीं रहती, जिससे आम लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है. बैठक में विनोद पासवान, रामानंद सिंह, दामोदर मांझी, रामजतन शर्मा, मो राशिद, यमुना पंडित, मो यूनुस, मनोज दास, मो अजीमुद्दीन, मो शमशाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >