‘माटी का बल दंगल’ : भोजपुर के चंदन ने चांदी की गदा पर जमाया कब्जा

जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ‘माटी का बल दंगल’ प्रतियोगिता के दूसरे दिन बीते रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.

जमुई . जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ‘माटी का बल दंगल’ प्रतियोगिता के दूसरे दिन बीते रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. भारत-पाक टी-20 क्रिकेट मैच के बावजूद खेल प्रेमियों की भारी भीड़ स्टेडियम में जुटी रही. सुबह से ही दर्शकों का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक बना रहा. पुरुष वर्ग 90 प्लस किलो भार वर्ग में भोजपुर के चंदन पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चांदी की गदा पर कब्जा जमाया. कैमूर के शुभम कुमार द्वितीय व रूपेश कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे. 80-90 किलो भार वर्ग में पटना के सुधांशु कुमार प्रथम, कटिहार के करण द्वितीय व मोतिहारी के रोशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे. वहीं, महिला वर्ग 60 प्लस किलो में गोपालगंज की कल्पना तिवारी प्रथम, पटना की साध्वी कुमारी द्वितीय व तीसरे स्थान पर बेगूसराय की काजल कुमारी रही. 50-60 किलो वर्ग में बेगूसराय की जुगनू भारद्वाज प्रथम, पटना की धनवंती कुमारी द्वितीय व भागलपुर की नीलम कुमारी तृतीय स्थान पर रही. विजेताओं को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. पूरे आयोजन के दौरान स्टेडियम तालियों की गूंज से गूंजता रहा. दंगल ने एक बार फिर पारंपरिक कुश्ती के प्रति लोगों के जुनून को दर्शाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >