जमुई में मारवाड़ी युवा मंच ने शुरू किया 'शिक्षा साथी' अभियान, जरूरतमंद बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

Jamui News : मारवाड़ी युवा मंच ने जमुई जिले के झाझा प्रखंड में 'शिक्षा साथी' अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का उद्देश्य समाज के वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है. शैक्षणिक किट वितरण से इसकी शुरुआत की गई है.

Jamui News : जमुई जिले के झाझा प्रखंड में मारवाड़ी युवा मंच ने समाज के वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से 'शिक्षा साथी' अभियान की शुरुआत की है. अभियान का शुभारंभ बाराजोर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक सामग्री किट वितरित कर किया गया.

शैक्षणिक किट वितरण से हुई अभियान की शुरुआत

मारवाड़ी युवा मंच के संयोजक शिवम बोहरा के नेतृत्व में बुधवार को 'शिक्षा साथी' अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के दौरान बाराजोर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच नोटबुक, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चॉकलेट और टॉफियां भी दी गईं.

शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का उद्देश्य

संस्था ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करना और उनके बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करना है.

अतिथियों ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष धर्मदेव यादव, बाराजोर के मुखिया प्रतिनिधि प्रो. अनवर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भूषण अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने मारवाड़ी युवा मंच की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया.

तीन प्रमुख बिंदुओं पर काम करेगी संस्था

मारवाड़ी युवा मंच ने बताया कि 'शिक्षा साथी' अभियान के तहत संस्था तीन प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करेगी. इसमें जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा सहयोग, शैक्षणिक सामग्री का वितरण तथा उचित मार्गदर्शन देकर उनके कौशल और व्यक्तित्व का विकास शामिल है.

कई सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राजेश सुल्तानियां, सचिव राजन केजरीवाल, मीडिया प्रभारी निर्णय बोहरा, मिथिलेश भालोटिया, प्रवीण भालोटिया, सौरव झुनझुनवाला, अंकित अग्रवाल सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >