चकाई उच्च विद्यालय के मैदान में 351 बेटियों के बीच किया गया विवाह सामग्री का वितरण

चंदन सिंह फाउंडेशन की और से रविवार को चकाई उच्च विद्यालय के मैदान में 351 बेटियों के बीच विवाह सामग्री का वितरण किया गया.

चकाई. चंदन सिंह फाउंडेशन की और से रविवार को चकाई उच्च विद्यालय के मैदान में 351 बेटियों के बीच विवाह सामग्री का वितरण किया गया. प्रखंड के सभी 23 पंचायत से आई कन्याओं को गद्दा, कुर्सी, टेबल, बर्तन एवं बड़ा वाला बक्सा प्रदान किया गया. चंदन सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. इसी के तहत मैं पिछले 3 साल से चकाई विधान सभा की जनता की नि:स्वार्थ सेवा में दिन रात लगा हूं. इसी के तहत अबतक मेरे फाउंडेशन की और से 3576 गरीब बेटियों की शादियों में उपहार सामग्री भेंट कर छोटा सा सहयोग किया. 2640 गरीब मरीजों को आर्थिक सहयोग देकर इलाज कराया. 2125 बच्चों को मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा दिलवाया. 1490 लोगों को मुफ्त रक्तदान का लाभ दिया. 4075 लोगों को श्राद्ध कर्म एवं भोज भंडारे में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई. 32 अनाथ बच्चों के शिक्षा का खर्च उठाया. 33 मरीजों को अलग अलग राज्यों से एम्बुलेंस सेवा दी. 20 दिव्यांग लोगों को आर्थिक मदत एवं बैशाखी उपलब्ध कराया. समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई. इसके अलावे भी कई और काम बाकी है जो लोगों के लिए करना है. उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही चकाई में एक अस्पताल खुलेगा जहां लोगों का निःशुल्क इलाज होगा. उसकी जमीन भी चिन्हित कर ली गयी है. हालांकि और भी बहुत सारे काम लोगों के हित में करने हैं, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग नहीं मिलने के कारण काम रुका हुआ है. जैसे चकाई बाजार सहित सभी बाजार में शौचालय का निर्माण, पेयजल सुविधा आदि जल्द उपलब्ध कराना है. वहीं उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए फाउंडेशन के साथी सहित सभी लोगों का धन्यवाद किया. उनके अलावे भी लोजपा नेता भुनेश्वर पासवान, उप प्रमुख धान्ति देवी, जेठू मरांडी, रंजीत सिंह, सबीना टूड्डू, शिव नारायण यादव, जयप्रकाश पासवान्, प्रो महेंद्र राय आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्य, हर्ष सिंह, अभय पासवान, राजू राम, विश्वनाथ पांडे,गौरव शुक्ला, रोहित यादव, अमरेश राज, अनिल सिंह, पवन सिंह, पंकज चौधरी, आशीष वर्मा, चुन्ना दुबे, सुधीर यादव, रमेश रावत आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई. मंच संचालन डॉक्टर सुधांसु कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >