महाशिवरात्रि : झांकी में चलता-फिरता जंगली गोरिल्ला व तात्या बिच्छू का रहेगा आकर्षण

आगामी महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर पिपराडीह मुहल्ला स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर समिति की ओर से भव्य शिव बारात व आकर्षक झांकी का आयोजन किया जा रहा है.

झाझा . आगामी महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर पिपराडीह मुहल्ला स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर समिति की ओर से भव्य शिव बारात व आकर्षक झांकी का आयोजन किया जा रहा है. पिछले 32 वर्षों से निरंतर निकल रही यह झांकी इस वर्ष भी पूरे नगर का भ्रमण करते हुए शिवभक्ति और आस्था का संदेश देगी. जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष झांकी का सबसे बड़ा आकर्षण चलता-फिरता “जंगली गोरिल्ला” होगा, जो नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं के बीच रोमांच का केंद्र बनेगा. इसके साथ ही “तात्या बिच्छू” की प्रस्तुति भी झांकी में शामिल रहेगी, जो कार्यक्रम को और अधिक रोचक व दर्शनीय बनायेगी. झांकी की भव्यता बढ़ाने में बंटी साव मुख्य कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आशीष रावत भी प्रमुख भूमिका में रहेंगे. मेकअप आर्टिस्ट प्रेरणा कुमारी पहली बार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी. संजू आर्ट के सहयोग से कलाकार पिछले एक माह से तैयारियों में जुटे हैं. वहीं नीरज कुमार द्वारा शिवलिंग को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है. मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, कोषाध्यक्ष राजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि झांकी रेलवे चांदमारी मैदान से प्रारंभ होकर रेफरल अस्पताल, कन्या विद्यालय, मारवाड़ी धर्मशाला रोड, डॉक्टर अरुण कुमार क्लिनिक रोड, फांडी चौक, गांधी चौक, टाउन हॉल, डीएसएम कॉलेज रोड, दुर्गा मंदिर चौक, पीहर चौक, झाझा थाना चौक, शिवराज होटल, मछली पट्टी, रेलवे लोहा पुल, बोडवा बस स्टैंड (पटेल चौक), छोटी चांदबारी, बस स्टैंड चौक, मॉल लखी सिनेमा रोड होते हुए अंततः बाबा नर्मदेश्वर शिव मंदिर पहुंचेगी. समिति के वरिष्ठ सदस्य वीरू रावत ने बताया कि झांकी में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण का सृजन होगा. वहीं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पियूष सहाय ने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दामोदर रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. मंदिर समिति एवं पूजा समिति के सदस्यों ने शिवभक्तों और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महाशिवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >