चोरी की बाइक व देसी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की बाइक व देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

झाझा. पुलिस ने चोरी की बाइक व देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि राजला हॉल्ट गुमटी के समीप एक व्यक्ति घूम-घूम कर बाइक से शराब बेच रहा है. तभी पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह को दलबल के साथ छानबीन के लिए भेजा. पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति भगाने का प्रयास किया. जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. जब उसकी तलाशी ली गई तो बोरी में प्लास्टिक से बंधा 20 लीटर देसी शराब पायी गयी. जब बाइक की जांच की गयी तो वह चोरी की निकली. तभी उसकी गिरफ्तारी कर ली गयी. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के चप्पलवा गांव निवासी सुनील हेम्ब्रम के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब, जब्त बाइक के अलावा गिरफ्तार शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. गिरफ्तार शराब तस्कर को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >