विधायक ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ

पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने बुधवार को रेफरल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया.

झाझा. पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने बुधवार को रेफरल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया. विधायक श्री रावत ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ लें. उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह को अधिक- से-अधिक जागरूकता अभियान चलाने को कहा. मौके पर जदयू तकनीकी सेल के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा व मोहन पासवान, राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष बबलू सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजीत केसरी, उपाध्यक्ष रिंकू केसरी, मुकेश राजहंस, प्रशांत सुल्तानियां, बलबंत सिंह, बिजय अग्रहरि समेत एनडीए संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावे कई स्वस्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >