झाझा, जमुई से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट
Jamui NEWS : झाझा थाना क्षेत्र के महापुर पंचायत की बरमसिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार देर संध्या की है. घटना की सूचना मिलने पर बड़ा बेटा घर पहुंचा और घायल माता-पिता को इलाज के लिए सीएचसी लाया.घायलों की पहचान खूबलाल यादव(60) और उनकी पत्नी सोमा देवी (58)के रूप में हुई है.
मंझला पुत्र जबरन जमीन में मांगता है हस्सा
Jamui NEWS : घायल खूबलाल यादव ने बताया कि उनका मंझला पुत्र बबलू यादव जमीन में जबरन हिस्सा मांगता है और माता-पिता की देखभाल भी नहीं करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि बबलू अक्सर शराब के नशे में इधर-उधर घूमता रहता है. इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान बबलू ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.घटना के बाद घायल दंपति थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने सबसे पहले दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
