शिक्षकों की खुशहाली के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने रखा नवरात्र का उपवास

बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने राज्य के 06 लाख शिक्षकों की खुशहाली के लिए लगातार 18 वीं बार नवरात्र पर नौ दिनों का उपवास व्रत प्रारंभ किया है.

गिद्धौर. बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने राज्य के 06 लाख शिक्षकों की खुशहाली के लिए लगातार 18 वीं बार नवरात्र पर नौ दिनों का उपवास व्रत प्रारंभ किया है. सोमवार को जारी अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिहार के सभी शिक्षकों की खुशहाली और सम्मान के लिए उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर 18 वीं बार नौ दिवसीय उपवास व्रत का शुभारंभ किया है. उन्होंने कहा कि यह व्रत केवल व्यक्तिगत आस्था नहीं, बल्कि संपूर्ण शिक्षक समाज के अधिकार और मान सम्मान के लिए समर्पित है. श्री सिंह ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वे 06 लाख शिक्षक परिवारों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें, हर शिक्षक की झोली खुशियों से भरें और संघर्ष की राह में शक्ति व साहस प्रदान करें. उन्होंने बिहार के सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व पर शिक्षा जगत के उत्थान और शिक्षक सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >