जदयू ने प्रखंड व नगर अध्यक्षों का किया चयन

जिले में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक चुनाव के तहत सोमवार को 10 प्रखंडों व दो नगर परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो गयी.

जमुई. जिले में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक चुनाव के तहत सोमवार को 10 प्रखंडों व दो नगर परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो गयी. इसे लेकर सोमवार सुबह से ही पार्टी कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप खुशी का इजहार किया. जदयू जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील बरनवाल, पर्यवेक्षक जीवनलाल चंद्रवंशी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न करायी गयी. उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण कदम है. नव निर्वाचित सभी अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. चुनाव के तहत प्रखंड अध्यक्ष पद पर अलीगंज से सुजीत कुमार मेहता, सिकंदरा से सुभाष महतो, जमुई से जमील अहमद, खैरा से रामानंद सिंह, बरहट से कृष्ण देव मंडल, लक्ष्मीपुर से पवन रंजन, झाझा से राकेश दास तथा चकाई से अजय कुमार सिंह निर्वाचित हुए. वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद पर जमुई नगर परिषद से राजेश कुमार वर्मा एवं झाझा नगर परिषद से बबलू को चुना गया. पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी दिनों में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए अभियान चलायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >