सोनो. आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जन सुराज कार्यकर्ताओं ने सोनो प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र स्थित बेलंबा पंचायत के केंदुआ लेबार स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व बंधु महतो के स्मारक पर माल्यार्पण कर जन सुराजियों ने बदलाव यात्रा को प्रारंभ किया. स्मारक स्थल पर पहुंचे जनसुराज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल कुमार सिंह, चार जिला के प्रमंडलीय प्रभारी जमादार सिंह, जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह, महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव व वरिष्ठ नेता रूपेश सिंह ने उन्हें नमन किया. राहुल सिंह ने कहा कि इस बार आपलोग अपने बच्चों के लिए उनके भविष्य के लिए जनसुराज को वोट दें. मौके पर जमादार सिंह, उत्तम सिंह, धर्मदेव यादव, रूपेश सिंह ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर झाझा विधानसभा प्रभारी उमा पंडित, चकाई विधानसभा प्रभारी रमाकांत पासवान, सोनो प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश गुप्ता, चकाई युवा प्रखंड अध्यक्ष रंजित कुशवाहा, सोनो युवा प्रखंड अध्यक्ष हंसराज, नेता पंकज कुमार, निलेश कुमार, साहुल कुमार, गौतम कुमार, संगीता कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे. सभा के उपरांत कार्यकर्ताओं का काफिला चकाई विधान सभा बदलाव यात्रा पर निकल गया जो 15 दिनों तक विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
