जन सुराज कार्यकर्ताओं ने गांवों का किया दौरा

जन सुराज का बदलाव यात्रा गुरुवार को प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में प्रवेश किया.

सोनो. जन सुराज का बदलाव यात्रा गुरुवार को प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में प्रवेश किया. पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल कुमार की अगुवाई में निकली बदलाव यात्रा चुरहेत, करमटिया, तरौंन, गंडा, पंजिया, सरकंडा, चरैया होते हुए चरकापत्थर पहुंची. इस दौरान जनसुराज की टीम कई गांव का भ्रमण करते हुए लोगों से मिला और पार्टी व प्रशांत किशोर के विचारों को उन तक पहुंचाया. इस बीच चरैया में एक जनसभा आयोजित हुआ. जय बिहार जय जय बिहार का नारा बुलंद करते हुए राहुल कुमार ने सभा को संबोधित किया. सभा को विधानसभा प्रभारी रमाकांत पासवान, चकाई के जनसुराज युवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत वर्मा, सोनो प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता, प्रखंड संयोजक युगल किशोर रजक ने भी संबोधित किया. मौके पर नीलेश कुमार, साहुल कुमार, सत्येंद्र यादव, कृष्ण कुमार, रंजन सिंह, नीतीश यादव, मुकेश सिंह सहित अन्य कई जन सुराज सदस्य उपस्थित थे. मौके पर चरैया के जन सुराज संस्थापक सदस्य सुधीर राम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >