झाझा-सिमुलतला रेलखंड पर जन शताब्दी एक्सप्रेस दो बार बाधित

झाझा–सिमुलतला मुख्य रेलखंड पर रविवार सुबह जन शताब्दी एक्सप्रेस को दो बार बाधित होना पड़ा. पहली घटना सुबह करीब 8:35 बजे रजला हॉल्ट के समीप रेलवे गेट संख्या 37 के पास हुई, जब ट्रैक पर मवेशी आ जाने से डाउन जन शताब्दी को करीब तीन मिनट तक रोकना पड़ा.

सिमुलतला. झाझा–सिमुलतला मुख्य रेलखंड पर रविवार सुबह जन शताब्दी एक्सप्रेस को दो बार बाधित होना पड़ा. पहली घटना सुबह करीब 8:35 बजे रजला हॉल्ट के समीप रेलवे गेट संख्या 37 के पास हुई, जब ट्रैक पर मवेशी आ जाने से डाउन जन शताब्दी को करीब तीन मिनट तक रोकना पड़ा. इसके बाद ट्रेन जैसे ही सिमुलतला की ओर बढ़ी, तो सुबह 8:51 बजे घोरपारण-सिमुलतला स्टेशन के होम सिग्नल के समीप अचानक ब्रेक बेंडिंग के कारण एक पहिए से धुआं निकलने लगा. धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. गार्ड व चालक की तत्परता से दो मिनट में ट्रेन रोकी गयी और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन धीमी होते ही कुछ यात्री हड़बड़ाकर बाहर निकलने लगे, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि, रेलवे कर्मियों की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रित हो गयी. आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ बी बौउरी ने बताया कि पहली घटना मवेशियों के कारण और दूसरी ब्रेक बेंडिंग से हुई थी. किसी तरह की जनहानि या क्षति नहीं हुई और बाद में ट्रेन को सुरक्षित रूप से गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >