बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जमुई से भागलपुर रवाना हुई युवाओं की टीम

जमुई से युवाओं की एक टीम ने भागलपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी है. शिव चौक क्लब कोलकाता के बैनर तले ये युवा आलू, चावल, पानी और बिस्कुट जैसी जरूरी चीजें लेकर पहुंचे हैं.

जमुई : भागलपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जमुई से युवाओं की एक टीम शनिवार को राहत सामग्री लेकर रवाना हुई. शिव चौक क्लब कोलकाता के बैनर तले टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव से पिकअप वाहन में खाद्य सामग्री लादकर दर्जनों युवा भागलपुर पहुंचे. टीम का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना है.

आलू, चावल, पानी और बिस्कुट समेत जरूरी सामग्री लेकर पहुंचे युवा

शिव चौक क्लब कोलकाता के संस्थापक बिक्रम साह ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है. इस बार भागलपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया गया है. इसी के तहत युवाओं की टीम खाद्य सामग्री लेकर भागलपुर पहुंची है.

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के बीच आलू, चावल, चीनी, दूध, चायपत्ती, मूढ़ी, नमकीन, मिक्सचर, पानी, बिस्कुट और चूड़ा समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी.

जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का प्रयास

टीम के सदस्य भागलपुर के प्रभावित इलाकों में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास करेंगे. युवाओं का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

राहत सामग्री लेकर रवाना हुई टीम में विशाल कुमार, रीशी साह, सचिन दूबे, विकास दूबे, चुन्नू कुमार सहित कई युवा शामिल रहे. संस्था की ओर से जरूरत के अनुसार आगे भी राहत कार्य जारी रखने का प्रयास करने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >