सड़क सुरक्षा पर एसपी सख्त, ट्रिपल लोडिंग और नाबालिग चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान

Jamui SP Meeting: एसपी ने हाल के दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्रिपल लोडिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. वाहन जांच अभियान को नियमित और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया.

चकाई (जमुई) से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Jamui SP Meeting: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी करने के उद्देश्य से जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने शुक्रवार की संध्या बिचकोड़वा थाना परिसर में जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. देर शाम तक चली बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और डिजिटल पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

ट्रिपल लोडिंग और नाबालिग चालकों पर सख्ती के निर्देश

बैठक में एसपी ने हाल के दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्रिपल लोडिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. वाहन जांच अभियान को नियमित और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया.

डिजिटल पुलिसिंग को पूरी तरह लागू करने पर जोर

एसपी ने पुलिस कार्यों में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग की आवश्यकता बताते हुए सीसीटीएनएस पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने से अपराध नियंत्रण, अनुसंधान और मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी. आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.

लंबित कांडों के निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी पर फोकस

बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्ती को सुदृढ़ करने तथा बैंकों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्ष होंगे सम्मानित

अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लक्ष्मीपुर, खैरा और चंद्रदीप थाना के थानाध्यक्षों को गुड सर्विस अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. वहीं चकाई थानाध्यक्ष के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें डीआईजी स्तर से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई.

बैठक में मुख्यालय डीएसपी आफताब आलम, एसडीपीओ सतीश सुमन, झाझा डीएसपी राजेश कुमार, विभिन्न सर्किल इंस्पेक्टरों सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बेहतर पुलिसिंग, सड़क सुरक्षा और अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >