जमुई में एक ही परिवार के दो लोगों को सांप ने डसा, वृद्ध महिला की मौत

Jamui Snake Bite: जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के दो लोगों को जहरीले सांप ने डंस लिया. इस हादसे में इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

Jamui Snake Bite: जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के दो लोगों को जहरीले सांप ने डंस लिया. इस हादसे में इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घर के आंगन में सो रहे थे दोनों

मृतका की पहचान दिग्घी गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन यादव की पत्नी रीता देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान सुनील यादव के पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार दोनों रविवार रात घर के आंगन में अलग-अलग खाट पर सो रहे थे. इसी दौरान एक जहरीला सांप वहां पहुंचा और पहले रीता देवी को डंस लिया. इसके बाद पास की खाट पर सो रहे अनुज कुमार को भी काट लिया.

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

सांप के काटते ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान रीता देवी की मौत हो गई. वहीं अनुज कुमार का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

बरसात में बढ़ जाती हैं सांप निकलने की घटनाएं

विशेषज्ञों के अनुसार बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना, रात में मच्छरदानी का उपयोग करना और सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >