सदर अस्पताल जमुई में आज का ओपीडी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

Jamui Sadar OPD: अस्पताल पहुंचने से पहले जरूर देखें आज का रोस्टर. पुरुष, महिला, इमरजेंसी, बच्चों और अन्य सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jamui Sadar OPD: जमुई सदर अस्पताल प्रशासन ने आज के लिए ओपीडी, इमरजेंसी और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग और निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय सुविधा मिल सके.

पुरुष ओपीडी से लेकर विशेषज्ञ विभागों तक डॉक्टरों की तैनाती

जारी रोस्टर के अनुसार पुरुष ओपीडी की पहली और दूसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग मरीजों का इलाज करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, नेत्र ओपीडी में डॉ नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन, मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष, टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ अनुरंजन तथा सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद अपनी सेवाएं देंगे.

महिला ओपीडी और इमरजेंसी सेवा रहेगी पूरी तरह सक्रिय

महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ निधि तथा दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया मरीजों का इलाज करेंगी. इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ मृत्युंजय कुमार, दूसरी पाली में डॉ एमके पंडित तथा तीसरी पाली में डॉ अमित कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं लगातार संचालित रहेंगी.

लेबर रूम, एसएनसीयू और ऑपरेशन थिएटर का भी रोस्टर जारी

Jamui Sadar OPD: लेबर रूम की पहली पाली में डॉ नम्रता सिन्हा, दूसरी पाली में डॉ प्रियंका कुमारी तथा तीसरी पाली में डॉ स्वेता सिंह की ड्यूटी लगाई गई है. एसएनसीयू में डॉ अमित रंजन तैनात रहेंगे. आई ऑपरेशन थिएटर में डॉ गौरव हेंब्रम तथा जनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद सेवाएं देंगे. पैथोलॉजी में डॉ मोनिका रंजन और ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज की प्रतिनियुक्ति की गई है. एनसीडी क्लिनिक में डॉ संजय राम मरीजों को परामर्श देंगे.

एनेस्थीसिया विभाग में तीन पालियों में व्यवस्था

एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद तथा तीसरी पाली में डॉ रघुनंदन की ड्यूटी निर्धारित की गई है. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि सभी विभागों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

ALSO READ: ओवरहेड तार में आयी तकनीकी खराबी, जमुई में दो घंटे तक खड़ी रही वंदे भारत समेत दो ट्रेनें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >